Latest कोरोना अपडेट पब्लिक

लखनऊ के इन वार्डो में होगी फ़्री कोरोना जांच

By

कोरोना संक्रमितों की पहचान के लिए नगर निगम व स्वास्थ विभाग द्वारा बीते दो दिनों से शहर में वार्ड स्तर पर जांच के लिए कैंप शुरू किये गए है। बृहस्पतिवार व शुक्रवार को अब 38 नए वार्डो में कैंप लगाए जाएंगे।

अब तक 72 वार्डो में कैंप लगाए जाने की सूचना जारी हो चुकी है। जिनमे मंगलवार को तथा बुधवार को 24 वार्डो में कैंप लगाए जा चुके है।

नगर आयुक्त के अनुसार आम जनता को परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए वार्ड स्तर पर कैंप लगाए जा रहे है जहा एंटीजेन टेस्ट होगा जो पूरी तरह से मुफ्त होगा। एंटीजेन टेस्ट की रिपोर्ट 15 से 20 मिनट में मौके पर ही मिल जाएगी।

इन सबके बीच मंगलवार व बुधवार को लगाए गए कैंपो में कई जगह टीम देर से पहुंचने तथा कुछ जगह टीम न पहुंचने की सूचना भी कई पाठको द्वारा दी गई है।

कल 30 जुलाई व 31 जुलाई को जिन वार्ड में जांच कैंप लगाए जायेंगे उनकी सूची इस प्रकार है –

30 जुलाई को लगने वाले कैंप की सूची

  1. अलीगंज – नेहरू बाल वाटिका पार्क
  2. आंबेडकर नगर – स्टेट गेस्ट हाउस
  3. बालागंज – जल संसथान परिसर, जल निगम रोड
  4. बशीरतगंज गणेशगंज – पी एच सी, फतेहगंज गल्ला मंडी
  5. इब्राहिमपुर प्रथम – सामुदायिक केंद्र सकूरपुर
  6. इब्राहिमपुर द्वितीय – डेंटल कॉलेज के सामने पार्क में
  7. इंदिरा नगर – बी-2674 के सामने, इंदिरा नगर
  8. गोमती नगर – रविन्द्र भवन, रविन्द्र पल्ली
  9. कन्हैया माधवपुर प्रथम – आंबेडकर पार्क
  10. कन्हैया माधवपुर द्वितीय – पार्षद कार्यालय, अलमासबाग़
  11. खरिका द्वितीय – सेक्टर 6, विशिष्ठ पार्क
  12. लाल बहादुर शास्त्री द्वितीय – लिबर्टी पार्क सर्वोदय नगर, सदभावना हॉस्पिटल के सामने
  13. महानगर – महानगर कल्याण मंडप
  14. नजरबाग – फूलबाग पार्क
  15. रफ़ी अहमद किदवई – ग्वारी गांव प्राइमरी स्कूल
  16. राजाजीपुरम – कर्बला मैदान
  17. सआदतगंज – खिन्नी चौराहा
  18. सरोजिनी नगर प्रथम – लक्ष्मण नर्सरी के पास
  19. सरोजिनी नगर द्वितीय – पी एच सी, नादरगंज
  20. शंकर पुरवा तृतीय – मिनी स्टेडियम, रिंग रोड
  21. त्रिवेणी नगर – लायंस राजधानी विद्यालय
  22. यदुनाथ सान्याल – मॉडल हाउस पार्क
  23. विवेकानंद पुरी – महानगर कल्याण मंडप

31 जुलाई को लगने वाले कैंप की सूची

  1. अम्बरगंज – पार्षद कार्यालय
  2. अशर्फाबाद – बाल्दा कार्यालय
  3. अयोध्यादास प्रथम – पार्षद कार्यालय
  4. अयोध्यादास द्वितीय – शिवलोक, शिव मंदिर परिसर
  5. बेगम हज़रात महल – एच पार्क, महानगर विस्तार
  6. भवानीगंज – गणेशपुरी कॉलोनी पार्क
  7. गोलागंज पीर जलील – क्रिस्चियन कॉलेज, लच्छुमल पार्क
  8. कल्बे आबिद द्वितीय – भोलानाथ कुआं, अब्दुल अज़ीज़ रोड
  9. कश्मीरी मोहल्ला – बुनियाद बाग़
  10. लोहिया नगर – कल्याण मंडप, सेक्टर 1 विकास नगर
  11. मौलवीगंज – सी एच सी, सुलेमान कदर हाता
  12. शीतला देवी – राम जानकी मंदिर परिसर
  13. वृन्दावन योजना – सेक्टर 8 अंडरपास के पास मैदान में

 

 

Telegram

You may also like