Latest कोरोना अपडेट पब्लिक

राजधानी में आज से लगेंगे कोरोना जांच कैंप

By

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए नगर निगम व स्वास्थ विभाग आज से वार्ड स्तर पर जांच कैंप लगाने जा रहा है जहा एंटीजेन टेस्ट किया जायेगा जो बिलकुल मुफ्त होगा। एंटीजेन टेस्ट की रिपोर्ट 15 से 20 मिनट में मौके पर ही मिल जाएगी। नगर आयुक्त के अनुसार जांच सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक की जाएगी और ये कैंप वार्ड के हिसाब से अलग अलग दिन शुक्रवार तक चलेंगे।

आज 28 जुलाई व कल 29 जुलाई को जिन वार्ड में जांच कैंप लगेंगे उनकी सूची इस प्रकार है –

28 जुलाई को लगने वाले कैंप की सूची

ऐशबाग वार्ड : स्थान – रामलीला मैदान
बाबू बनारसी दास वार्ड : स्थान – पुराना किला
बाबू जगजीवन राम वार्ड : स्थान – आर एस एकेडमी, सेक्टर 16 इंदिरा नगर
चंद्र भानु गुप्त मोती लाल नेहरू वार्ड : स्थान – तिकोना पार्क, मोती नगर
चौक बाज़ारी कालीजी वार्ड : स्थान – लोहिया पार्क, चौक
डालीगंज निराला नगर वार्ड : स्थान – पार्षद कार्यालय, लइया मंडी, डालीगंज
दौलतगंज वार्ड : स्थान – गऊघाट पम्पिंग स्टेशन के पास
गुरुनानक नगर वार्ड : स्थान – महा मंगलेश्वर पार्क, इंडियन स्कूल के सामने
हुसैनाबाद वार्ड : स्थान – पिक्चर गैलरी पार्क
हिन्द नगर वार्ड : स्थान – नेबरहुड पार्क, सेक्टर डी
जयशंकर प्रसाद वार्ड : स्थान – सी एच सी, नेहरू बाल वाटिका
कदम रसूल वार्ड : स्थान – पार्षद कार्यालय
लाल कुआँ वार्ड : स्थान – चौराहे के पास पुल के नीचे
महात्मा गाँधी वार्ड : स्थान – मुरली नगर पार्क
मनकामेश्वर वार्ड : स्थान – पार्षद कार्यालय
ओम नगर वार्ड : स्थान – पी एल सी
राजेंद्र नगर वार्ड : स्थान – कल्याण मंडप
राजीव गाँधी प्रथम वार्ड : स्थान – सामुदायिक केंद्र, विवेक खंड 2
राजीव गाँधी द्वितीय वार्ड : स्थान – मनीषा मंदिर स्टेडियम, विराम खंड
रामजी लाल सरदार पटेल वार्ड : स्थान – बारातघर, सिंगार नगर
शंकरपुरवा प्रथम वार्ड : स्थान – रैंबो पब्लिक स्कूल, कन्हैया नगर
शंकरपुरवा द्वितीय वार्ड : स्थान – एस आर पब्लिक
विद्यावती द्वितीय वार्ड : स्थान – खज़ाना मार्किट
विद्यावती तृतीय वार्ड : स्थान – अन्नपूर्णा काम्प्लेक्स

29 जुलाई को लगने वाले कैंप की सूची

आलम नगर वार्ड : स्थान – आंबेडकर पार्क
चित्र गुप्त नगर वार्ड : स्थान – ट्रैफिक पार्क
इस्माइलगंज प्रथम वार्ड : स्थान – इंदिरा नगर सेक्टर 9/914 के निकट मंदिर के पास
इस्माइलगंज द्वितीय वार्ड : स्थान – नगर निगम डिग्री कॉलेज, सुरेंद्र नगर
फैज़ुल्लाहगंज प्रथम वार्ड : स्थान – पार्षद कार्यालय, सेमरा गौढ़ी
फैज़ुल्लाहगंज द्वितीय वार्ड : स्थान – सामुदायिक केंद्र, केशव नगर पुलिस चौकी
फैज़ुल्लाहगंज तृतीय वार्ड : स्थान – सामुदायिक केंद्र, केशव नगर पुलिस चौकी
फैज़ुल्लाहगंज चतुर्थ वार्ड : स्थान – सामुदायिक केंद्र, रहीम नगर, डुडौली
हैदरगंज प्रथम वार्ड : स्थान – एग्ज़ॉन स्कूल के पास
हैदरगंज द्वितीय वार्ड : स्थान – बुद्धेश्वर मंदिर परिसर
हैदरगंज तृतीय वार्ड : स्थान – तिकोनिया पार्क चौराहा
हरदीन राय वार्ड : स्थान – मिनी स्टेडियम, राजाजीपुरम
जे सी बोस वार्ड : स्थान – दयानिधान पार्क
कॉल्विन कॉलेज वार्ड : स्थान – कल्याण मंडप
कुंवर ज्योति प्रसाद वार्ड : स्थान – बाथम चौराहा, पार्षद कार्यालय, राजाजीपुरम
केसरी खेड़ा वार्ड : स्थान – कनौसी पुल के नीचे
खरिका वार्ड : स्थान – राम भरोसे स्कूल, तेलीबाग
लेबर कॉलोनी वार्ड : स्थान – शहनाई गेस्ट हाउस, राजाजीपुरम
मशकगंज वजीरगंज वार्ड : स्थान – सिटी स्टेशन के पास
मैथली शरण गुप्त वार्ड : स्थान – आवास विकास पार्किंग, गीता वस्त्रालय के सामने
निशातगंज वार्ड : स्थान – फूलवाला पार्क, न्यू हैदराबाद
रानी लक्ष्मी बाई वार्ड : स्थान – झंडे वाला पार्क, अमीनाबाद
शारदा नगर प्रथम वार्ड : स्थान – सामुदायिक भवन, पी डब्लू डी रोड
शारदा नगर द्वितीय वार्ड : स्थान – आवासीय स्कूल के पास

 

Telegram

You may also like