मयूर माहेश्वरी आईएएस
Latest खबरें प्रशासन

योगी सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फ़ेरबदल, देर रात पांच आईएएस अधिकारियों का तबादला

By

उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार देर रात बड़ा प्रशसनिक फ़ेरबदल करते हुए पांच आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए.

जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है उनमें मूयर माहेश्वरी भी शामिल हैं. मयूर माहेश्वरी प्रतीक्षारत चल रहे थे.

मयूर माहेश्वरी को अब ओद्योगिक विकास विभाग में सीईओ यानी मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है.

सरकार की ओर से बताया गया है कि आईएएस अधिकारी आर रमेश कुमार, विजय विश्वास पंत, मयूर माहेश्वरी, अनिल गर्ग और अपर्णा यू को नई तैनाती दी गई है.

आर रमेश कुमार अब प्रयागराज मंडल के कमिश्निर होंगे. वो इस समय उच्च शिक्षा विभाग में प्रमुख सचिव थे.

विजय विश्वास पंत को आज़मगढ़ मंडल का कमिश्नर नियुक्त किया गया है. वो चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में सचिव थे.

वहीं सिंचाई एवं जल प्रशासन विभाग की सचिव अपर्णा यू को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग भेजा गया है.

वहीं ओद्योगिक विकास प्राधिकरण के सीईओ अनिल गर्ग को सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग में सचिव नियुक्त किया गया है.

उत्तर प्रदेश सरकार ने ये तबादले ऐसे समय किए हैं जब प्रदेश कोरोना महामारी से जूझ रहा है.

स्वास्थ्य विभाग में किया गया तबादला उल्लेखनीय है. यहां कार्यरत अधिकारी समय के साथ अनुभव भी इकट्ठा कर रहे थे.

अब नए अधिकारी के सामने नए हालात और चुनौतियां होंगी.

प्रशासन की ओर से जारी तबादले के आदेश में कहा गया है कि ये तबादले जनहित में किए जा रहे हैं.

CamScanner 07-02-2020 21.52.18

[pro_ad_display_adzone id=”1676″]

You may also like