उत्तर प्रदेश के प्रयागराज ज़िले में बीती रात एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है.
प्रयागराज के पटेलनगर इलाक़े के शुकुल गांव के रहने वाले विमलेश पांडे के परिवार पर बीती रात धारधार हथियारों से हमला हुआ.
विमलेश पांडे, उनका बेटे और दो बेटियों की रात में सोते वक़्त हत्या कर दी गई जबकि विमलेश की पत्नी की हालत गंभीर है. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

परिवार के मुखिया विमलेश पांडे जड़ी-बूटी बेचने का काम करते थे. हत्या की कोई वजह अभी सामने नहीं आई है. पुलिस जांच कर रही है.
बीती रात ही कानपुर में बदमाशों ने पुलिस पर हमला कर आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी.
इन घटनाओं ने उत्तर प्रदेश की क़ानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करे हैं. ख़ासकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अपराधियों के नियंत्रण के दावों पर.
[pro_ad_display_adzone id=”1676″]