हरदोई के हरियावां के सर्किल ऑफ़िसर नागेश मिश्र का आज सुबह लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में कोरोना संक्रमण से निधन हो गया
रिपोर्ट कोरोना पॉज़िटिव आने के बाद उन्हें लखनऊ में भर्ती कराया गया था.
इससे पहले दो जुलाई को उनका कोरोना सेंपल स्वास्थ्यकर्मियों ने खो दिया था जिसकी वजह से समय पर संक्रमण होने का पता नहीं चल सका.
तबियत ख़राब होने पर उनका दोबारा टेस्ट कराया गया था.
उत्तर प्रदेश में हाल के दिनों में संक्रमण के मामले बढ़े हैं और इन दिनों रोज़ाना एक हज़ार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं.
कल 1403 नए मामले सामने आए थे. अब प्रदेश में संक्रमण के कुल मामलों की तादाद पैंतीस हज़ार को पार कर गई है.
उत्तर प्रदेश के होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान को भी कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि कल हुई थी.
तेज़ी से बढ़ते मामलों के मद्देनज़र अब राज्य सरकार ने हर सप्ताहांत लॉकडाउन का निर्णय लिया है.
यानी अब हर शनिवार और शुक्रवार को राज्य में हालात सुधरने तक लॉकडाउन रहेगा.
[pro_ad_display_adzone id=”1676″]